नाबालिग से दुराचार के दो आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Fri, 19 Sep 2014 02:02 AM (IST)Updated: Fri, 19 Sep 2014 02:02 AM (IST)
चाईबासा : नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार करने के आरोपी घाघरी गांव निवासी बगराई बोयपाई एवं सुनील हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 15 सितंबर को थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नौ सितंबर को पीड़िता अपने मामा के घर गयी थी। उसी दिन शाम करीब चार बजे दोनों युवकों ने फोन पर बुलाया और शादी का झांसा देकर ले गये। वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे वहीं छोड़ कर फरार हो गये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें