भारत विकास परिषद ने बांटे कंबल
जागरण कार्यालय, चाईबासा :
युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के 150वीं जयंती पर भारत विकास परिषद शाखा की ओर से टोंटो प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लिसिमोती, कुदामसदा, हेंदेबुरू, चाल्यागाड़ा के ग्रामीणों के बीच 60 कंबल का वितरण किया गया। कंबल मिश्रीलाल जैन ग्रुप और एसआर रूंगटा ग्रुप द्वारा उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर स्वाभिमान जागरण समिति के संयोजक चंद्र मोहन तियु, महामंत्री बाबूराम लागुरी, मुंडा मास्तोम लागुरी ने सहयोग किया। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रांतीय संपर्क प्रमुख किशोर प्रसाद, प्रांतीय सदस्य बजरंग लाल चिरानियां व शाखा के उपाध्यक्ष सुजीत विश्वकर्मा सहित अन्य सदस्य शामिल थे। भारत विकास परिषद ने एसआर रूंगटा ग्रुप और मिश्रीलाल जैन ग्रुप को कंबल उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया। प्रांतीय सदस्य बजरंग लाल चिरानियां ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि टोंटो प्रखंड में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से अछूता है। यहां पर ग्रामीणों को जाने-आने के लिए सड़क का अभाव, स्वास्थ्य सुविधा, इंदिरा आवास सहित अन्य योजनाओं आज तक पहुंची ही नहीं है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर