तीन दिन बाद बिजली दर्शन
ठेठईटांगर : प्रखंड में अंतत: तीसरे दिन बुधवार की देर रात्रि विद्यूतापूर्ति बहाल हुई। हालांकि इसके बा
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 01:00 AM (IST)
ठेठईटांगर : प्रखंड में अंतत: तीसरे दिन बुधवार की देर रात्रि विद्यूतापूर्ति बहाल हुई। हालांकि इसके बाद भी लगातार बिजली की आंख मिचौनी का खेल जारी रहा तथा ठेठईटांगर मुख्य चौक में लो वोल्टेज की समस्या से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर तकनीकि खराबी आई है। हालांकि इस संबंध में विभाग के पदाधिकारियों को सूचना दी गई है, किंतु समाचार लिखे जाने तक इस दिशा में कोई कार्य किए जाने की जानकारी नही है। विदित हो कि प्रखंड में पिछले 10 दिनों में लोगों को बमुश्किल 24 घंटा ही विद्युतापूर्ति हुई है, जिसके कारण पेयजल सप्लाई भी ठप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें