वट सावित्री पूजा आज
सिमडेगा: जिले में विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को महिलाएं वट सावित्री का त्योहार मनाएंगी। इसमें महि
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 09:13 PM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 09:13 PM (IST)
सिमडेगा: जिले में विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार को महिलाएं वट सावित्री का त्योहार मनाएंगी। इसमें महिलाएं वट वृक्ष की उपासना कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। पूजन कार्य के दौरान पुरोहित द्वारा महिलाओं को वट सावित्री पूजा की महत्ता बताई जाएगी। इस दिन महिलाएं उपवास रखेंगी। बुधवार को जिले के सभी श्रृंगार एवं पूजन सामग्रियों के दुकान में भीड़ लगी रही। महिलाओं ने श्रृंगार के सामान के साथ-साथ पूजन सामग्रियों की भी खरीदारी की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें