सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन धराये
सिमडेगा : जिले के बांसजोर ओपी के ¨सहरजोर की नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरो
By JagranEdited By: Published: Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST)Updated: Wed, 24 May 2017 01:00 AM (IST)
सिमडेगा : जिले के बांसजोर ओपी के ¨सहरजोर की नाबालिग से सामुहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवकों में संजय टोपनो, मुकेश बिलुंग तथा जेवियर लुगून शामिल हैं। विदित हो कि घटना गत शनिवार की है, परिजनों के बयान पर 22 मई को मामला दर्ज कराया गया। एसपी ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि लड़की किसी शादी समारोह में गई थी। इसी क्रम में आरोपियों ने लड़की को साइड में ले जाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि लड़की का मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है। सभी आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार किया है। सभी आरोपी भी बांसजोर के ¨सहजोर के ही रहने वाले हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें