किसानों तक पहुंचाएं लाभकारी योजनाएं
सिमडेगा: जिले के बांसजोर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की बैठक हुई। इस दौर
सिमडेगा: जिले के बांसजोर प्रखंड मुख्यालय सभागार में शुक्रवार को बीस सूत्री समिति की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में प्रखंड में चल रहे विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। कृषि के क्षेत्र में सरकार द्वारा कृषकों को उपलब्ध कराए जाने वाला लाभ किसानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करने की बात कही गई। साथ ही मनरेगा के सभी कार्यों में तेजी लाकर उसे जल्द से जल्द पूर्ण करने, 14वें वित्त आयोग के योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश कर्मियों कों निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में बांसजोर प्रखंड में दूरसंचार की व्यवस्था न होने से योजनाओं की प्रगति पर होने वाले असर के मद्देनजर उपप्रमुख सुनील कुमार साहू ने प्रशासन से दूरसंचार की व्यवस्था कराने की मांग करने की बात कही। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रखंड में एक मात्र बैंक झारखंड ग्रामीण बैंक है जिसमें लोगों को बेहतर सर्विस नही मिल पाती है। ऐसे में किसी अन्य बैंक का शाखा अगर बांसजोर में खुलवाया जाए तो लोगों की समस्या दूर होगी। इसके लिए सदस्यों ने प्रखंड मुख्यालय में ही बैंक हेतु जगह देने की भी बात कही। बैठक में अन्य योजनाओं के प्रगति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर प्रमुख रोमी देवी, बीडीओ आबिद हुसैन, सीमा मांझी, जितेन्द्र ¨सह, विश्राम बागे के अलावा अन्य सदस्य मौजूद थे।