¨सचाई के लिए कृषकों ने श्रमदान से बनाया बांध
सिमडेगा : जिले के सदर प्रखंड के खूंटीटोली में किसानों ने एक बार फिर अपने मजबूत हौसले का प्रदर्शन करत
सिमडेगा : जिले के सदर प्रखंड के खूंटीटोली में किसानों ने एक बार फिर अपने मजबूत हौसले का प्रदर्शन करते हुए श्रमदान से कुंदाडूबा नाले पर बांध का निर्माण किया। इस कार्य में दर्जनों किसानों ने मिलजुलकर नाला के टूटे हुए हिस्से में मिट्टी भरकर बांध का निर्माण किया। इधर बांध बंधने के बाद करीब 20 एकड़ खेतों में सिंचाईं के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा। विदित हो कि किसानों ने न सिर्फ इस बार नाला पर बांध बनाया है, बल्कि गत दस वर्षों से वे इस बांध का निर्माण करते रहे हैं। प्रत्येक वर्ष बरसात के मौसम में उनके द्वारा बनाए गए बांध को पानी बहा ले जाता है। परंतु उनका हौसला तब भी नहीं टूटता है। और वे प्रत्येक वर्ष बरसात के बाद बांध के निर्माण में जुट जाते हैं। बांध के पानी से किसान गेंहू, टमाटर, मटर, मूली आदि फसल को इस क्षेत्र में उपजाते हैं, जिनसे उनसे जीविका चल पाती है। पंचायत समिति सदस्य सुनिल सुरीन का कहना है कि इस बांध के साइड पर एक चेकडैम की निर्माण होगा तो पानी की बर्बादी को रोका जा सकता है। वहीं बहुत किसान को फायदा मिलेगा। बांध को बांधने में सुनील सुरिन, सामेल तिर्की, पतरस टोपनो, दानिएल डुंगडुंग, इजराइल तिर्की, बर्नावस सुरीन, सुशील तिर्की आदि ने अहम योगदान दिया। किसानों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में किसान काफी मेहनती हैं। वे अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर अपने खेतों में कई प्रकार के फसल उपजाते हैं। अगर उन्हें सरकारी स्तर से लाभ व सुविधा मिले तो वे और वृहद एवं वैज्ञानिक पद्धति से खेती कर अपना जीवन-स्तर को उंचा कर सकते हैं।