डोभा निर्माण का प्रमाण पत्र करें जमा : डीसी
सिमडेगा : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त विजय कुमार ¨सह ने डोभा निर्माण कार्य की समीक्षा की। उपस्
सिमडेगा : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त विजय कुमार ¨सह ने डोभा निर्माण कार्य की समीक्षा की। उपस्थित प्रखंडों के प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले को प्राप्त डोभा निर्माण के लक्ष्य के अनुरूप एक सप्ताह के अंदर डोभा निर्माण कार्य को पूर्ण करें। डोभा निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। डोभा निर्माण में विशेष बातों को ध्यान में रखते हुए टाड़ जमीन पर डोभा का निर्माण किया जाना चाहिए। जिससे कि नीचे वाली खेतों की सिचांई की जा सके। भूमि संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अब तक जितने डोभा का निर्माण हो चुका है, उसकी सूची के साथ पूर्णत: प्रमाण पत्र अविलम्ब समर्पित करें। डोभा निर्माण पूर्ण रूप से पूरा हो जाने के बाद संबंधित पदाधिकारी के द्वारा जांचोपरांत राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया। भूमि संरक्षण पदाधिकारियों के द्वारा भी डोभा निर्माण का निरीक्षण करने की बात कही। लक्ष्य के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं करने वाले प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को उपायुक्त ने 3 से 7 दिनों का समय देते हुए पूर्ण कर पूर्णत: प्रमाण पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया। आत्मा विभाग के द्वारा किए जा रहे डोभा निर्माण की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कार्यों की पूर्णत: प्रमाण पत्र समर्पित करने का निर्देश दिया। बैठक में आईटीडीए निदेशक बी माहेश्वरी, जिला योजना पदाधिकारी गणैरी मोची, प्रखंड विकास पदाधिकारी केरसइ, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सिमडेगा, केरसई,कुरडेग,बानो,बांसजोर, ठेठईटांगर, जलडेगा, पाकरटांड़, बोलबा के अलावे अन्य लोग उपस्थित रहे।