पेंशन के लिए भटक रही वृद्धा
केरसई : प्रखंड के कोनजोबा पंचायत के पाकरटोली ग्राम की शिविरिया केरकेट्टा पिछले 5 माह से अपने वृद्
By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 06:36 PM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 06:36 PM (IST)
केरसई : प्रखंड के कोनजोबा पंचायत के पाकरटोली ग्राम की शिविरिया केरकेट्टा पिछले 5 माह से अपने वृद्धा पेंशन के लिए भटक रही है। उन्होंने बताया कि उनका पेंशन रुक गया है, जिसके कारण कई बार झारखंड ग्रामीण बैंक और केरसई ब्लॉक का चक्कर काट चुकी है, बावजूद समाधान नहीं हुआ। उनका झारखंड ग्रामीण बैंक केरसई में खाता है, जिसका खाता संख्या 5973 है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें