निरीक्षण के दौरान क्षतिग्रस्त मिली सड़क
सिमडेगा : जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी ने गुरुवार को जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड बोलबा का दौरा कर क्षेत्र
सिमडेगा : जिप उपाध्यक्ष बिरसा मांझी ने गुरुवार को जिले के सुदूरवर्ती प्रखंड बोलबा का दौरा कर क्षेत्र भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड के सड़क, पुलिया तथा गार्डवाल आदि का निरीक्षण कर स्थिति के बारे में अवगत हुए। तत्पश्चात उन्होंने पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल को पत्र लिखकर खराब हुई सड़क और पुलिया व गार्डवाल की जानकारी देते हुए उसके स्थिति में सुधार लाने की बात कही है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बोलबा मुख्यालय से समसेरा भाया कादोपानी मार्ग, लोहराईन डूबाझरिया के पास गार्ड का निर्माण करने, कुंदुरमुंडा पथ में बोंबोटोंगरी के पास पुलिया निर्माण कराने, बलियाजोर, किलसेरा, कादोपानी, वनटोली, समसेरा, कसीरा के मार्ग की मरम्मती कराने, अलिमगुड़-बेहरिनबासा मार्ग में ध्वस्त पुलिया का निर्माण करने आदि की मांग पत्र भेजकर की है। उन्होंने बताया कि बरसात के कारण प्रखंड की स्थिति बदतर हो गई है। इसमें सुधार न किया तो कई मार्ग बंद हो जाएंगे।