हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 28 को
सिमडेगा : राष्ट्रीय सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 2016 के लिए झारखंड टीम के गठन के लिए दिनांक 28
By Edited By: Published: Mon, 25 Apr 2016 06:18 PM (IST)Updated: Mon, 25 Apr 2016 06:18 PM (IST)
सिमडेगा : राष्ट्रीय सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता 2016 के लिए झारखंड टीम के गठन के लिए दिनांक 28 अप्रैल को प्रात: 10:00 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी रांची में हॉकी झारखड द्वारा खिलाड़ियों का चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 01. 01. 2000 के बाद जन्म लिए हुए झारखण्ड के कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन में भाग लेनेवाले खिलाड़ियों को अपने साथ परिचय पत्र एवं पासपोर्ट साइज का फोटो साथ में लाना होगा। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना यात्रा भत्ता इत्यादि का व्यय खुद वहन करना होगा। यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कोनबेगी ने दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें