आदिवासी-मूलवासी विरोधी है स्थानीय नीति
सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष लुईस कुजूर की अध्यक्षता
सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला इकाई की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष लुईस कुजूर की अध्यक्षता में वन विश्रामागार में आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य रूप से वर्तमान की सरकार के द्वारा बनाई गई स्थानीय नीति के बारे में विचार-विमर्श किया गया। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्थानीय नीति आदिवासी-मूलवासियों के अधिकारों के खिलाफ में बनी है। जिसको लेकर झामुमो पार्टी सुदूरवर्ती गांवों में भी जाकर लोगों को वर्तमान सरकार के द्वारा आदिवासियों के साथ किये गये विश्वासघात को बताने का कार्य करेगी। तथा लोगों को जागरूक कर इस स्थानीय नीति का विरोध करेगी। वहीं जिला प्रशासन से शहर में भगवान बिरसा मुंडा की आदम कद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग का भी निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से महिला समिति का गठन किया गया। इसमें बिरजिनिया सोंरेग को जिलाध्यक्ष, अनिता कुजूर को सचिव, पुष्पा समद को कोषाध्यक्ष, आयुष्मा कण्डुलना को संगठन सचिव चुना गया है। मौके पर झुन्नू मिया, मो इरशाद, मसीह बा:, दुबराज , मो आरिफ, फिलिप, गुलरेज अहमद आदि उपस्थित थे।