निवर्तमान डीएसपी को दी गई विदाई
सिमडेगा : नगर भवन में शुक्रवार की रात जिला के निवर्तमान मुख्यालय डीएसपी राजा कुमार मित्रा के विदाई द
सिमडेगा : नगर भवन में शुक्रवार की रात जिला के निवर्तमान मुख्यालय डीएसपी राजा कुमार मित्रा के विदाई दी गई। उपायुक्त विजय कुमार ¨सह ने कहा कि सरकारी नौकरी के दौरान स्थानांतरण, पदस्थापन लगा रहता है। हमें इनसे विचलित न होकर अपने कार्य में डटे रहना चाहिए। वहीं एसपी राजीव रंजन ने कहा कि डीएसपी राजा कुमार मित्रा अच्छे पुलिस पदाधिकारी के साथ ही बेहतर इंसान भी है। उनमें हमेशा सीखने की लगन उन्होंने कार्य के दौरान पाया। वहीं डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने कहा कि कार्य के दौरान उन्हें सीनियर व सहयोगियों के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारियों से बेहतर सहयोग प्राप्त हुआ। एसडीपीओ कौशर अली व अन्य पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद पुलिस परिवार की ओर से उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सीआई सरोज श्रीवास्तव, रविशंकर ¨सह, मेजर संतोष कुमार, राकेश दुबे, सोना सोरेन, रणविजय शर्मा, अरुण कुमार महथा, सुबोध लकड़ा, सुबोध लकड़ा, रविन्द्र कुमार, सुभाष कुमार, मनोहर कुमार, वृज कुमार, विद्यापति ¨सह, रामज्ञान ¨सह, सामुएल ¨लडा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।