समाजसेवी के निधन पर जताया शोक
कोलेबिरा : प्रखंड के समाजसेवी प्रदीप कुमार कश्यप (40) का निधन 27 नवंबर को दिल्ली से रांची आने के दौर
By Edited By: Published: Sat, 28 Nov 2015 08:14 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2015 08:14 PM (IST)
कोलेबिरा : प्रखंड के समाजसेवी प्रदीप कुमार कश्यप (40) का निधन 27 नवंबर को दिल्ली से रांची आने के दौरान हो गया। कुछ दिनों पूर्व कोलेबिरा राउरकेला मार्ग पर प्रदीप कार दुर्घटना में घायल हो गए थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले गये थे, वहां डॉक्टरों ने उनकी दोनो किडनी खराब होने की बात कही थी। रांची लाने के दौरान उनकी मौत रास्ते में ही हो गई। शुक्रवार को स्थानीय डेम में उनका दाह संस्कार किया गया। प्रदीप कश्यप पूर्व में 1998 से 2002 तक दैनिक पत्र के क्षेत्रीय प्रतिनिधि भी रह चुके थे। इसके अलावे वो झारखंड पार्टी के विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके थे। उनकी मौत से पूरा प्रखंड मर्माहत व शोकाकुल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें