हरि बोल से गुंजायमान हुआ वातावरण
सिमडेगा : ठाकुरटोली स्थित मातृ ज्ञानोदय आश्रम में देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को रात मे
सिमडेगा : ठाकुरटोली स्थित मातृ ज्ञानोदय आश्रम में देवोत्थान एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को रात में अष्टप्रहरी हरि कीर्तन का आयोजन हुआ। आचार्य लाल बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराया। इसके बाद रात आठ बजे से अखंड हरिनाम जाप शुरू कराया गया। जाप सोमवार की सुबह में संपन्न हुआ। हवन पूर्णाहुति के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कीर्तन में फूलवाटांगर की महिला मंडल व ठाकुरटोली मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्णा महतो, सुरेंद्र सोनी, नंदू दास, प्रदीप साहु सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया। इधर, टुकुपानी पंचायत स्थित जगन्नाथ मंदिर में देवोत्थान एकादशी के अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का समापन सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ हुआ। आचार्य पंडित सतीश पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन कुंड में आहूतियां दिलाई। प्रबोधनी एकादशी को लेकर शिव मंदिर ठाकुरटोली में भी रविवार की रात में भजन कीर्तन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में राघव राम तिवारी, जगदीश हजाम, हेमरथ सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।