देश की विशेषताओं को जानें विद्यार्थी : डीसी
सिमडेगा : जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को उपायुक्त विजय कुमार ¨सह भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान
सिमडेगा : जिले के डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को उपायुक्त विजय कुमार ¨सह भ्रमण पर पहुंचे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिन्हा ने उपायुक्त की आगवानी की। उपायुक्त विजय कुमार ने शिक्षकों व विद्यार्थियों से कहा कि हम सभी को पहले अपने देश की पहचान होनी चाहिए। देश की विशेषताओं को भी जानने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के दौरान बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय से बाहर निकले और अपने देश तथा समाज की सेवा करें। विद्यार्थी ही देश के भविष्य हैं। इसलिए मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और विभिन्न क्षेत्र में देश की बेहतरी के लिए कार्य करें। मौके पर विद्यालय के चेयरमैन शंकरलाल अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
---
चित्रांकन प्रतियोगिता में 150 विद्यार्थियों ने लिया भाग
सिमडेगा : डीएवी पब्लिक स्कूल में मानव संसाधन विभाग के निर्देशानुसार सोमवार को चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 6 से 8 के लगभग 150 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें सफल विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। वहीं प्रतियोगिता में सफल होने पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।