ढांवठाटोली ने कामडारा को 8-1 से दी मात
सिमडेगा : हॉकी सिमडेगा के तत्वावधान में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के पांचवे दिन महिला
सिमडेगा : हॉकी सिमडेगा के तत्वावधान में आयोजित मेजर ध्यानचंद हॉकी प्रतियोगिता के पांचवे दिन महिला वर्ग से 3 एवं पुरुष वर्ग से 2 मैच खेले गए। महिला वर्ग में पहले मैच में लचड़ागढ़ हॉकी सेंटर ने गोंडवाना क्लब को 7-0 से, दूसरा मैच में लचड़ागढ़ हॉकी सेंटर एस एस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा को 3-1 से तथा तीसरे मैच में एस एस प्लस 2 सिमडेगा ने गोंडवाना क्लब को 3-0 से पराजित कर पूरा अंक हासिल किया। वहीं पुरुष वर्ग में ढांवठा टोली ने सन्त पीयूष उच्च विद्यालय कामडारा को 8-1 से तथा संत जोन्स स्कूल फरसाबेडा ने मुड़िया टीम को 4-3 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। गुरुवार को 7:30 से पुरुष वर्ग सिमडेगा कॉलेज ए को मुस्कान क्लब ¨बध्यन टोली से, 3 बजे मेकन रांची का गोंडवाना क्लब से, 4:30 बजे करंगागुड़ी से बघचट्टा के साथ मुकाबला होगा तथा महिला वर्ग का लचड़ागढ़ हॉकी सेंटर का एसएस़ प्लसू 2से तथा गोंडवाना क्लब का मुकाबला का 1 बजे एस एस बालिका उच्च विद्यालय सिमडेगा के साथ होगा। यह जानकारी हॉकी सिमडेगा के महासचिव मनोज कुमार कोनबेगी ने दी।