सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत
जलडेगा : प्रखंड के कारीमाटी के सरनाटोली में शनिवार की रात में दो सगे भाइयों को जहरीले करैत सांप ने ड
By Edited By: Published: Mon, 29 Jun 2015 07:06 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2015 07:06 PM (IST)
जलडेगा : प्रखंड के कारीमाटी के सरनाटोली में शनिवार की रात में दो सगे भाइयों को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। जिससे उनकी मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि में कुवर बड़ाईक के दो बेटे रवि बड़ाईक व राहुल बड़ाईक घर में सोये हुए थे। इसी क्रम में विषैले सांप ने दोनो को काट लिया। जिसके बाद गांव वालों ने पहले झाड़-फूंक करायी। जिसके बाद सदर पीएचसी में ईलाज के लिए लाया गया। लेकिन वहां पर एंटी स्नेक वेनम नहीं होने के कारण दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें