अपराधियों ने की हवाई फाय¨रग, काम छोड़कर भागे मजदूर
संसू, बोलबा : बोलबा थाना क्षेत्र के शंख पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को अपराधियों ने
By Edited By: Published: Tue, 09 Jun 2015 08:19 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jun 2015 08:19 PM (IST)
संसू, बोलबा : बोलबा थाना क्षेत्र के शंख पुल पर चल रहे मरम्मत कार्य के दौरान मंगलवार को अपराधियों ने हवाई फाय¨रग की। जिसके कारण मजदूर काम छोड़कर भाग गए। बताया जाता है कि छह अपराधी शंख पुल पर पहुंचकर अशोक जायसवाल व मुरारी बड़ाईक के बारे में पूछताछ कर रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। प्रथम दृष्टया में लेवी का मामला प्रतीत होता है। एसपी राजीव रंजन ने बताया कि अपराधियों ने एक चक्र गोली चलाई है। जाहिर है कि इसका उद्देश्य भय दिखाकर लेवी वसूलना हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें