गांधी मैदान में जगह-जगह कचरों का ढेर
संसू, सिमडेगा : नगर पंचायत की ओर से शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है।
संसू, सिमडेगा : नगर पंचायत की ओर से शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई के नाम पर महज औपचारिकता निभाई जाती है। शहर के बीचो-बीच स्थित गांधी मैदान में लोग सुबह-शाम चंद पल सुकून के गुजारने के लिए पहुंचते हैं, लेकिन गांधी मैदान के उत्तरी छोर पर कचरे का अंबार लगा हुआ रहता है। वहीं महात्मा गांधी प्रतिमा के आस-पास भी कचरे का ढेर है। इतना ही नहीं क्लब कांपलेक्स के पास भी गंदगी फैली हुई है। हालांकि नगर पंचायत के सफाई कर्मी यदा कदा साफ-सफाई करते हैं, लेकिन इसमें भी पक्षपात स्पष्ट रूप से नजर आता है। कई बार स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मी को पूरे गांधी मैदान की सफाई करने का कहा है, इसके बावजूद उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आता। इस पर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी गनौरी मोची ने कहा कि वे इस मामले में जल्द ही संज्ञान लेंगे। अगर सफाई कर्मियों की ओर से साफ-सफाई में भेदभाव बरता जाता है तो उसे ठीक किया जाएगा। उन्होंने सफाई का कार्य देख रहे चंद्रकांत विद्यार्थी को इस मामले में विशेष रूप से ध्यान देने का निर्देश देने की भी बात कही है।