प्रभावित क्षेत्र में 200 मवेशियों को लगाया गया टीका
संसू, कोलेबिरा/सिमडेगा : स्वास्थ्य व पशुपालन टीम ने रविवार को बंदरचुआं का दौरा किया। इस दौरान स्वास्
संसू, कोलेबिरा/सिमडेगा : स्वास्थ्य व पशुपालन टीम ने रविवार को बंदरचुआं का दौरा किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों ने मरीजों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। वहीं पशुपालन विभाग के कर्मियों ने क्षेत्र के लगभग 200 मवेशियों का वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. रजनीकांत भी कोलेबिरा पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र की स्थिति के बारे में जिला पशुपालन पदाधिकारी अभय प्रसाद ¨सह से जानकारी प्राप्त की। वहीं उन्होंने प्रभावित गांव के आस-पास 10 किलोमीटर के दायरे में पशुओं का टीकाकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पहले बाहर से टीकाकरण करते हुए मुख्य केंद्र की ओर जाना है। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आनंद खाखा ने टीम से मरीजों की परिस्थिति के बारे में जानकारी ले मरीजों को दवा भी खिलाई। साथ ही, बंदरचुंआ के आस-पास के लगभग 53 लोगों के रक्त की जांच भी की गई। डॉ. आनंद खाखा ने बताया कि मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है।
मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डॉ. अध्ययन शरण, डॉ. फिलवंत एक्का, डॉ. बिरुआ, सुशांत कुमार और पशुपालन विभाग के डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अशोक गोड़, डॉ. उदय कुमार ¨सह, डॉ. गुप्ता, डॉ. जॉनसन भेंगरा, डॉ. विलयम लकड़ा, डॉ. सजीव कुमार ¨सह, डॉ. कमलेश कुमार ¨पगले, डॉ. सजल कुमार आदि मौजूद थे।
---
रांची व सिमडेगा की टीम लगातार करेगी कैंप
जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अभय प्रसाद ¨सह ने बताया कि रांची और सिमडेगा की टीम अभी कोलेबिरा में कैंप करेगी। इस दौरान सुबह 6 बजे से ही प्रभावित क्षेत्र के आस-पास के 10 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभी तक उन्हें प्रभावित क्षेत्र या आस-पास के क्षेत्र में एक भी संक्रमित जानवर नहीं मिला है। इसके बावजूद विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उन्होंने बंदरचुंआ के आस-पास के लोगों को सुबह में पशुओं को नहीं खोलने की अपील की है। ताकि उसका टीकाकरण किया जा सके।