छात्राओं ने मंत्री से की एंबुलेंस की मांग
कोलेबिरा : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से संचालित विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के तहत झारखंड राज्य क
कोलेबिरा : झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से संचालित विद्यालय चलें, चलाएं अभियान के तहत झारखंड राज्य के ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने पांच बच्चे का विद्यालय में नामांकन कर पुस्तक वितरण किया। वहीं छात्राओं ने मंत्री से विद्यालय के लिए एक एंबुलेंस की मांग की, जिसे मंत्री पूरा करने का आश्वासन दिया। नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि यह अभियान काफी महत्वपूर्ण है। सरकार की मंशा है कि राज्य के सभी बच्चे शिक्षित हो व सही रास्ते पर चलें। राज्य के सभी मंत्री इस अभियान की सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। शिक्षा के बगैर राज्य व समाज का विकास संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। इसके बाद मध्य विद्यालय, नवाटोली में भी बच्चों का नामांकन किया और बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा और बच्चों से स्कूल के बारे मे जानकारी ली। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, बीईईओ तेजनारायण पांडेय, प्रमुख शांतिमुनि देवी, बीडीओ संतोष कुमार गर्ग, बीपीओ विनिता खलखो, सुनिल खड़िया, रेखा नंदनी आदि उपस्थित थे।