पृथ्वी की रक्षा के लिए किया जागरूक
कोलेबिरा : जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर प
कोलेबिरा : जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पृथ्वी की समस्याओं व निवारण पर चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद पृथ्वी विषय को लेकर पेंटिग, कविता पाठ, भाषण, शपथ ग्रहण, सामान्य ज्ञान, प्रश्नोत्तरी, वार्ता आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कला शिक्षक अनिल कुमार टोप्पो के निर्देशन में लगभग 25 छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी, पर्यावरण संकट, प्रदूषण आदि विषयों को लेकर अपनी कल्पना शक्ति के सहारे आकर्षक पेंटिंग बनाई। प्राचार्य मो. नईम ने पृथ्वी की रक्षा के लिए उपस्थित सभी लोगों को जागरूक किया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी राकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि दिनांक 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक पृथ्वी सप्ताह मनाया जाएगा। मौके पर अनिल कुमार, इंदिरा मिश्रा, रिजवान अहमद, राजेश कुमार यादव, अमित कुमार ¨सह, संजय कुमार के अलावे अन्य शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।