दुर्घटना में दो युवक घायल, रिम्स रेफर
सिमडेगा : खैरनटोली में शनिवार रात बोलेरो की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मो.
By Edited By: Published: Sun, 05 Apr 2015 07:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Apr 2015 07:50 PM (IST)
सिमडेगा : खैरनटोली में शनिवार रात बोलेरो की चपेट में आकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों मो. दानिश तथा एक अन्य शामिल है, जो खैरनटोली के निवासी है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि दोनों युवक बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनके आगे जा रहे बोलेरो चालक ने वाहन अचानक मोड़ दिया। जिससे युवक बाइक को नियंत्रित नहीं कर पाए और बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई। फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें