जुलूस में दिखी श्रद्धा व शौर्य की झलक
सिमडेगा : श्रद्धा, प्रेम व शौर्य का प्रतीक श्रीरामनवमी पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सिमडेगा : श्रद्धा, प्रेम व शौर्य का प्रतीक श्रीरामनवमी पर्व जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान शहर के साथ विभिन्न प्रखंडों व गांवों में भी श्रीराम के भक्तों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा के दौरान जय श्रीराम, जय हनुमान, राम, लखन व जानकी की जयकारे लगते रहे। उद्घोष से पूरा वातावरण श्रीराममय हो उठा। बीच-बीच में डीजे पर बजते भजन गीत पर श्रद्धालु झूमते रहे।
जिला मुख्यालय में श्रीरामनवमी प्रबंधन समिति महावीर मंडल के तत्वावधान में शनिवार को शोभयात्रा निकाली गई। मौके पर आचार्यो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्त शिरोमणि हनुमान की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद समिति के सदस्यों को पगड़ी पहनाया गया। फिर सभी अखाड़ा के सदस्यों ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा महावीर चौक से निकलकर नीचेबाजार, भठ्ठीटोली, नीचे बाजार, झूलन ¨सह चौक, ¨प्रस चौक, सामटोली होते हुए फिर महावीर चोक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान बड़े-बड़े महावीरी ध्वज लहराते रहे। वहीं डीजे पर भगवान राम व भक्त हनुमान के लोकप्रिय भजन बजते रहे। भजनों की धुन पर युवाओं की टोली थिरक उठे। वहीं अखाड़ा के सदस्यों ने पारंपरिक हथियारों से कई हैरतअंगेज करतब दिखाकर शौर्य का प्रदर्शन किया। वहीं भक्त हनुमानजी की झांकी भी निकाली गई। शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
जुलूस सिमडेगा विधायक विमला प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी, डीडी ¨सह,संतोष अकेला, संजय ठाकुर, राजू केशरी, प्रदीप शर्मा, धनश्याम केशरी, दीपक पुरी, पवन अग्रवाल, योगेंद्र ¨सह रोहिल्ला आदि शामिल हुए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सुरक्षा को ले सर्तक रहे जवान
श्रीरामनवमी पर्व के मौके पर निकली शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान पूरी विधि-व्यवस्था पर पैनी निगाह रखे हुए थे। पुलिस के जवान यातायात को भी नियंत्रित कर रहे थे।