पीएम का पुतला दहन कल
सिमडेगा : झारखंड में भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे खरीद-फरोख्त की राजनीति करने के विरोध में 11 फरव
By Edited By: Published: Tue, 10 Feb 2015 07:42 PM (IST)Updated: Tue, 10 Feb 2015 07:42 PM (IST)
सिमडेगा : झारखंड में भाजपा के द्वारा चलाये जा रहे खरीद-फरोख्त की राजनीति करने के विरोध में 11 फरवरी को झारखंड विकास मोर्चा के सदस्य काला दिवस के रूप में मनायेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष तुलसी कुमार साहू ने बताया कि उसी दिन शाम में नुक्कड सभा का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री रघ़ुवर दास का पुतला दहन कार्यक्रम किया जायेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें