कार्य में लापरवाही नही बरतें पदाधिकारी : विमला
सिमडेगा : जिले के आसनबेड़ा तथा भेलवाडीह में शुक्रवार को बीजेपी जिला इकाई ने आभार यात्रा कार्यक्रम का
सिमडेगा : जिले के आसनबेड़ा तथा भेलवाडीह में शुक्रवार को बीजेपी जिला इकाई ने आभार यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद कड़िया मुंडा तथा विधायक विमला प्रधान शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पारंपारिक ढंग से स्वागत किया। इसके बाद जुलूस निकालकर कार्यकर्ताओं ने विधायक विमला प्रधान से विस क्षेत्र से विजयी होने की खुशी मनाई। साथ ही लोगों को उनके पक्ष में मतदान करने के लिए आभार प्रकट किया गया। मौके पर विधायक विमला प्रधान ने कहा कि जनता ने विश्वास कर उन्हें चुनाव में विजयी बनाया है। वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार अनाज का वितरण करें। सरकार द्वारा विकास योजनाओं के लिए दी जाने वाली राशि का उपयोग जिला प्रशासन द्वारा नही किए जाने से लोगों को विकास सामने नही दिखता है। उन्होंने पदाधिकारियों को कार्य में लापरवाही नही बरत कर सरकार द्वारा दिए जाने वाली राशि का उपयोग करने की बात कही। सांसद कड़िया मुंडा ने भी लोगों को संबोधित कर आभार प्रकट किया। मौके पर संजय ठाकुर, संजीत यादव, दीपक पुरी, विरेन्द्र पंडा, कृष्णा ठाकुर आदि मौजूद थे।