भाजपा से जुड़ना गौरव की बात : विमला
सिमडेगा : शहर में मंगलवार को बीजेपी जिला इकाई के द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान
सिमडेगा : शहर में मंगलवार को बीजेपी जिला इकाई के द्वारा सदस्यता अभियान कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान विधायक विमला प्रधान उपस्थित रहीं। मौके पर उन्होंने पिशला देवी को मोबाइल के माध्यम से पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने पार्टी प्रवक्ता संजीत यादव को मोबाइल से जोड़ा। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक विधायक विमला प्रधान ने कही कि भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना गौरव की बात है। जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि लोग पार्टी से जुड़कर देश तथा संगठन दोनों को मजबूत कर रहे है। इसके लिए वे बधाई के पात्र है। अभियान के क्रम में कई लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। मौके पर संजीत यादव, मनोज नागेशिया, अनूप प्रसाद, संजय केवट, सतीश पांडे आदि मौजूद थे।