खूंटी के लिए सिमडेगा हॉकी टीम रवाना
सिमडेगा : रांची विश्वविद्यालय अंतर इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को सिमडेग
सिमडेगा : रांची विश्वविद्यालय अंतर इंटर कॉलेज हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंगलवार को सिमडेगा महाविद्यालय की 16 सदस्यीय हॉकी टीम बिरसा कॉलेज खूंटी के लिए रवाना हुई। इस दौरान महाविद्यालय के पीटीआई विजय श्रीवास्तव ने खिलाडि़यों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। टीम के प्रशिक्षक सह मैनेजर विजय श्रीवास्तव ने बताया कि सिमडेगा की टीम पहला मैच बुधवार को डोरंडा कॉलेज डोरंडा के खिलाफ खेलेगी। खिलाडि़यों में संदीप कुजूर कप्तान, सुमन तिर्की, जुनूल बारला, रंजीत किड़ो, सिलबानुस कुजूर, अबनेजर लकड़ा, बिपिन केरकेट्टा, संदीप कुजूर, जोनसन लकड़ा, रवि रंजीत केरकेट्टा, अमित मिंज, रोहित मिंज, विनय मिंज, अमन बेक, अनूप मिंज, सुनील एक्का शामिल हैं।