महिलाओं ने अर्द्धनिर्मित शराब को किया नष्ट
सिमडेगा : जिले में नशा उन्मूलन अभियान दिन पर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को महिलाओं ने जागरूकता
By Edited By: Published: Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM (IST)Updated: Sun, 16 Nov 2014 01:16 AM (IST)
सिमडेगा : जिले में नशा उन्मूलन अभियान दिन पर दिन जोर पकड़ता जा रहा है। शनिवार को महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाल कर लोगों से नशापान और बिक्री पर रोक लगाने की अपील की। इस दौरान महिलाएं महावीर चौक, नीचे बजार, ठाकुर टोली, सामटोली, बाजारटाड़, भट्टीटोली, खैरनटोली, कोन्दमेंजरा आदि क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। वहीं कई जगह महिलाओं ने अद्घनिर्मित शराबों को नष्ट किया। महिलाओं का मानना है कि क्षेत्र में होने वाले अपराध के अधिकतर मामलों में शराब मुख्य कारण बनता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें