लीड--नेहरू के विचारों को जीवन में आत्मसात करें बच्चे
ठेठईटांगर : प्रखंड के टुकूपानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन
ठेठईटांगर : प्रखंड के टुकूपानी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बच्चों को विद्यालय के प्राचार्य एचके सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने और उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं आदि मौजूद थे।
स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया गया बाल दिवस
सिमडेगा: शहर के नीचे बाजार स्थित जूनियर कैंब्रिज विद्यालय में शुक्रवार को बाल दिवस कार्यक्रम को बाल स्वच्छता दिवस की तरह मनाया गया। इस अवसर पर मां सरस्वती व नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यालय के निदेशक शीतल प्रसाद ने चाचा नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बेहतर शिक्षा विषय पर बच्चों को विस्तार से जानकारी दी। मौके पर सुमैया परवीन, पीएल केरकेट्टा आदि मौजूद थे।