सिमडेगा स्वच्छता अभियान :::स्वच्छ भारत अभियान बना महज एक कार्यक्रम
सिमडेगा : स्वच्छ भारत अभियान जिले में महज एक कार्यक्रम बनकर रह गया है। शहर कई क्षेत्रों में गंदगी का
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 06:41 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 06:41 PM (IST)
सिमडेगा : स्वच्छ भारत अभियान जिले में महज एक कार्यक्रम बनकर रह गया है। शहर कई क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। मुख्यालय के बीचोबीच स्थित मार्केट कॉम्पलेक्स की स्थिति भी कुछ ऐसी हैं। कई सप्ताह से सफाई नहीं होने से आसपास के दुकानदारों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह कचरे का ढेर लगा हुआ है। वहीं पोस्ट ऑफिस के पास भी गंदगी का पसरा हुआ है। कर्मी उसे साफ करने बजाए खुले में जला रहे हैं, जिससे पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। आम लोगों ने नगर पंचायत से उचित ढंग से साफ-सफाई करने और कूड़ेदान की व्यवस्था कराने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें