Move to Jagran APP

भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

सिमडेगा : लोक आस्था का महान पर्व छठ जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By Edited By: Published: Thu, 30 Oct 2014 09:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 Oct 2014 09:30 PM (IST)
भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी

सिमडेगा : लोक आस्था का महान पर्व छठ जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने नदी व तालाबों में डुबकी लगाई और भगवान सूर्य नारायण को अ‌र्घ्य दिया। मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर स्थित शंख पालामाड़ा नदी के संगम तट पर पवित्र नदी मे खड़ा होकर सैकड़ों की संख्या में व्रतियों ने संध्या व उदय काल में भगवान को दूध व जल से अ‌र्घ्य अर्पित किया। विधि-विधान पूर्वक भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना की गई। शंख छठ सेवा संस्था ने नदी के तट पर चारों ओर रोशनी की व्यवस्था की थी। साथ ही, घाट तक पहुंच पथ को फलों से आकर्षक तरीके से सजाया। व्रतियों की सेवा में संस्था के विष्णु वैद्य, प्रदीप केशरी, चंदन लाल, दुर्गा प्रसाद, घनश्याम केशरी, समीर साहा, श्रीलाल साह, संतोष अकेला, आनंद सोनी, कृष्णा शर्मा, सुबीर कुमार आदि ने सहयोग किया।

loksabha election banner

शहर के बीचों-बीच स्थित बड़ा तालाब में भी श्रद्धालुओं ने अ‌र्घ्य देकर अपने व अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। वहीं व्रतियों की सेवा में छठ पूजा समिति के कौशल राज देव सिंह, मनोज लाल, विक्की केशरी, विकास वर्मा, अशोक केशरी, कुणाल केशरी, वार्ड पार्षद कुलदीप किंडो आदि ने सहयोग किया।

इधर, प्रिंस चौक पर नव ज्योति नव युवक संघ छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित सूर्य पूजा सह छठ महोत्सव के दौरान गुरुवार को आचार्य पंडित श्याम सुंदर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उदयीमान सूर्य नारायण को अ‌र्घ्य दान कराया। साथ ही, पंडाल में स्थापित भगवान भुवन भाष्कर की प्रतिमा की भी विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कराई। हवन पूर्णाहुति के बाद ठेकुआ महाप्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया। इधर, मंदिर में स्थापित प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार को केलाघाघ डैम में किया जाएगा। पंडाल के अध्यक्ष अनूप केशरी ने बताया कि भगवान सूर्य देव की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा दोपहर एक बजे पंडाल परिसर से निकाली जाएगी। महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी। बड़ा तालाब छठ घाट, शंख नदी व प्रिंस चौक पंडाल के पास जवान तैनात थे। गुरुवार को सुबह शंख नदी से लौटने के दौरानघंटों के कारण सड़क जाम रही। महिला थाना प्रभारी राजे कुजूर व पुलिस के जवान जाम हटाने में लगे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.