Move to Jagran APP

भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से हुई पूजा

सिमडेगा : अखिल भारतीय कायस्थ समाज की ओर से प्रिंस चौक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को पाप और पुण्य क

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 09:01 PM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 09:01 PM (IST)
भगवान चित्रगुप्त की विधि-विधान से हुई पूजा

सिमडेगा : अखिल भारतीय कायस्थ समाज की ओर से प्रिंस चौक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार को पाप और पुण्य का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना हुई। पंडित श्यामसुंदर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान की प्रतिमा में प्राण-प्रतिष्ठा कराई। वहीं विधि-विधान पूर्वक पूजा कराई। साथ ही, लोगों ने दवात व कलम की पूजा की। इसके बाद महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया। इधर, शाम में आरती के बाद भक्ति गीतों पर बच्चों का नृत्य प्रतियोगिता और आनमासुन आरकेस्ट्रा की ओर से गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूजा को सफल बनाने में निरंजन प्रसाद, अमरेंद्र प्रसाद, विजय बक्शी, अनुज बक्शी, अनूप श्रीवास्तव, नरेंद्र श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, सुरजीत दत्ता, रवि बक्शी, तरूण श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा आदि सहयोग कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.