जंगली हाथी का उत्पात जारी
ठेठईटांगर : प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। फिलहाल हाथी रायबहार के पहाड़टोली में जंगल मे
By Edited By: Published: Fri, 24 Oct 2014 06:34 PM (IST)Updated: Fri, 24 Oct 2014 06:34 PM (IST)
ठेठईटांगर : प्रखंड में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है। फिलहाल हाथी रायबहार के पहाड़टोली में जंगल में जमे हुए हैं। बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बताया जाता है कि दो हथिनी ने शिशु को जन्म दिया है। वहीं एक अन्य हथिनी भी गर्भवती है। इसके कारण हाथियों का झुंड एक ही क्षेत्र में जमा हुआ है। इस बात की पुष्टि फोरेस्टर रामचंद्र राम ने की है। विभाग भी हाथियों को भगाने में ऐहतियात बरत रहे हैं। दरअसल ज्यादा छेड़ने पर हाथियों के भड़कने की आशंका है। इधर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें