समाज की रीढ़ होते हैं छात्र : पवन जैन
सिमडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं का नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन आनंद भवन सिमडेग
सिमडेगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं का नगर अभ्यास वर्ग का आयोजन आनंद भवन सिमडेगा में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पवन कुमार जैन ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पवन जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि छात्र समाज की रीढ़ होते हैं। ऐसे में युवा ही समाज में बदलाव ला सकते हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य एक संस्कारवान नागरिक का निर्माण करना है। रांची विश्वविद्यालय के संगठन मंत्री याज्ञवलक्य शुक्ला ने परिषद् के 66 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान नगर इकाई का गठन किया गया। इसमें डॉ. ब्रजेश प्रियदर्शी को नगर अध्यक्ष, प्रो.विद्याशंकर प्रसाद-उपाध्यक्ष, गुड्डू सिंह-नगर मंत्री, लिपिका मिश्रा, अजय टोपनो, राधिका कुमारी व सन्नी वर्मा को सहमंत्री, चूड़ामणि कुमारी को कोष प्रमुख, अनिल केरकेट्टा को जनजातीय छात्र प्रमुख, हिना कुमारी को मीडिया प्रमुख, आशा तिर्की को छात्रा प्रमुख के अलावा अजय कुमार सिंह, पार्वती कुमारी, सबिता कुमारी, विकास महतो, रिक्की कुमार, सरिता कुमारी को सदस्य बनाया गया है। मौके पर रामविलास, सुनिता, सूरज, विश्वास शंकर राम, प्रवीण यादव, कार्तिक, शीतेश सिंह आदि उपस्थित थे।