शिक्षकों को एकजुट होने की जरूरत : महेश
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को मध्य विद्यालय पावरगंज में हुई। इसमें
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को मध्य विद्यालय पावरगंज में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्या व मांगों पर चर्चा की गई। बैठक में संघ के पूर्व राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अधिकार के लिए एकजुट होने और लड़ने की जरूरत है। सरकार फिटमेंट कमेटी को लटकाने का प्रयास कर रही है, जिससे शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। संघ के शैलेन्द्र कुमार सुमन व मुमताज अहमद ने कहा कि सरकार विद्यालयों में नई समय सारिणी लागू करना चाह रही है। इससे पहले सरकार को शिक्षा अधिकार कानून को प्रभावी बनाना चाहिए। बैठक में असैनिक निर्माण कार्य निविदा के माध्यम से कराने, एमडीएम उपयोगिता पर प्रधान शिक्षक का प्रति हस्ताक्षर नहीं लेने, मध्य विद्यालय में एक लिपिक बहाल करने, नियमित रूप से वेतन जारी करने की मांग की गई। बैठक में संगठन का पुनर्गठन भी किया गया। इसका संरक्षक महेश कुमार सिंह, अध्यक्ष मुमताज अहमद को बनाया गया। साथ ही उपाध्यक्ष जान मारकुस कुजूर, मंजीत लाल यादव, गजाला परवीन, जिला सचिव शैलेन्द्र कुमार सुमन, संयुक्त सचिव शिवानंद प्रसाद, अयूब अंसारी, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, संगठन सचिव प्रेम लाल उरांव को बनाया गया। इसके अलावा वासफा खातून, स्कोलास्टिका कुल्लू, सुरेन्द्र सिंह यादव, शिव शंकर महतो, मुमताज अंसारी, रौनक जहां, चांदमुनी उरांव, मोहन मिंज, शशि भूषण भगत, कुंवर लोहरा, जैनुल अंसारी, मंसूर अंसारी, शोएब अंसारी को भी संगठन में शामिल किया गया।