पूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए टीम गठित
सिमडेगा : विद्युत आपूर्ति डिवीजन में दुर्गा पूजा व बकरीद के मद्देनजर विद्युत विभाग व फ्रेंचाइजी के प
सिमडेगा : विद्युत आपूर्ति डिवीजन में दुर्गा पूजा व बकरीद के मद्देनजर विद्युत विभाग व फ्रेंचाइजी के पदाधिकारियों ने सोमवार को बैठक की। इसमें त्योहारों के दौरान बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए पांच सदस्यीय चार टीम का गठन किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग कनीय अभियंता अभियंता अवधेश कुमार (मोबाइल नंबर-9431135685) व (जेमी मिंज मोबाइल नंबर-9771889917) करेंगे। टीम में मंजूर आलम मो.-7764918828, राहुल प्रधान, नवीन एक्का, राजेश साहू, संदीप रजक, टीम बी में फगुआ प्रधान मो.-8084221114 के अलावा उत्तम एक्का, राजेंद्र राम, देवराज, शशिकांत, टीम सी में असलम खान, श्रवण साहू, रोशन मिंज, घनश्याम साय, अंसेलेम बा, टीम डी में जस्टीन, अविनाश, मुकेश, अमित व राजकुमार होंगे। वहीं आपात स्थिति के लिए पावर हाउस का नंबर 9631821911 रहेगा। वहीं अन्य जानकारी के लिए सुबह 7 से शाम 7 बजे तक 06525-2255008 व रात्रि सेवा के लिए 8102633388 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही, बताया गया कि सेपरेटर लगाने के कारण मंगलवार को सुबह 7:30 से 12:30 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। पूरे टीम की घोषणा कार्यपालक अभियंता महादेव मुर्मू ने की। मौके पर सहायक अभियंता अनुराग बोदरा, फ्रेंचाइजी सचिव निरंजन कुमार नीरज, जेई अवधेश कुमार व जेमी मिंज उपस्थित थे।