उपायुक्त ने झाड़ू दे कर दिया स्वच्छता का संदेश
सिमडेगा : उपायुक्त राजीव रंजन की अगुवाई में समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौर
By Edited By: Published: Mon, 29 Sep 2014 08:51 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 08:51 PM (IST)
सिमडेगा : उपायुक्त राजीव रंजन की अगुवाई में समाहरणालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उपायुक्त राजीव रंजन ने झाड़ू पकड़कर परिसर की साफ सफाई की। मौके पर उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ वातावरण का हमारे मन-मस्तिष्क पर सकारात्मक असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का यह विशेष अभियान पूरे भारत वर्ष में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता के प्रति सजग एवं जिम्मेदार बनाना है। विदित हो कि उपायुक्त 30 सितंबर को उपायुक्त विभिन्न कर्मचारियों के आवास परिसर जाकर वहां की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लेंगे। वहीं प्रखंडों में वरीय पदाधिकारी अपने नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें