ताईक्वांडों प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन
सिमडेगा : जिले के बांसजोर प्रखंड में शनिवार को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राष्ट्रीय विद्यालय ताईक्वाडो खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस दौरान जिला स्तरीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया गया। इसमें बालिका वर्ग के अंडर 17- 32 केजी वर्ग में ममता कुमारी, खुशबू कुमारी, अंडर 32-35 केजी वर्ग में अंजली बड़ाईक, सपना गुप्ता, हिरामति देवी, अंडर 35-38 केजी वर्ग में जुलियानी सुरीन, पूनम बडिंग, अंडर 38-41 वर्ग में रुहामा गुडि़या, सनर्ति भेंगरा, असीसन कुल्लू, अंडर 44-48 में प्रसन्ना कुमारी, आनंदीत बागे, नामलेन बागे व दिप्ती बाबा, अंडर 48-52 में सुरेखा कुमारी का चुनाव हुआ। वहीं बालक वर्ग में अंडर 35 वर्ग में ललित सुरीन, 35-38 केजी वर्ग में बबलू कुमार साहू, 38-41 केजी वर्ग में सचिन सुरीन, युधिष्ठिर सिंह, रंजीत नायक, अंडर 41-44 केजी वर्ग में राजकुमार सिंह, मुकेश सिंह, अंडर 44-48 केजी वर्ग में जीवन डांग, सुरज सिंह, अजय केरकेट्टा व बिसम्बर बिंझिया और अंडर 48-52 केजी वर्ग में अर्लेन सुरीन प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त कर चयनित हुए। जो 27-28 सितंबर को जिला मुख्यालय में आयोजित ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मौके पर जिला ताईक्वांडो संघ के जुनास डांग, मुन्नू पटेल, अजय सिंह, अरुण कुमार, बलिंद्र सिंह, चर्तुभुज शर्मा, प्रशांत कुमार पौल, अंजना साहू, अनीता कुमारी, शुशील डांगसुधीर बड़ाईक, कृष्णा बड़ाईक, सुंदर सिंह, सुनील प्रधान आदि मौजूद थे।