गणपति के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
सिमडेगा : जिला मुख्यालय में गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन के लिए शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। शहर के विभिन्न पूजा पंडालों के अलावा पूजा समितियों ने कई मोहल्लें व चौक-चौराहों पर भगवान गणेश की प्रतिमा अधिष्ठापित की गयी है। शहर में सबसे भव्य भगवान गणेश की प्रतिमा रामजानकी मंदिर में स्थापित की गयी है, जहां आकर्षक तरीके से पंडाल को सजाया गया है। नीचे बाजार स्थित दूर्गा पंडाल में भी गणेश की आकर्षक प्रतिमा लोगों को खूब लुभा रही है। इसके अलावा प्रिंस चौक दूर्गा पंडाल में गणपति की प्रतिमा को देखने के लिए लोग खिंचे चले आ रहे हैं। तो युवाओं और बच्चों द्वारा सलडेगा, ठाकुरटोली, झूलन चौक, सलडेगा डीपाटोली आदि जगहों पर भगवान गजानन की प्रतिमा को खूबसूरत तरीके से सजाकर पूजा अर्चना की जा रही है। इस कार्य में सचिन बामलिया, महेश शर्मा, बंटी अग्रवाल, शंभु शर्मा, मन्ना शमी, अमित अग्रवाल, पवन जैन रामजानकी मंदिर पंडाल में अपनी भागीदारी दे रहे हैं। वहीं नीचे बाजार पंडाल में पंडित मनोज षाडंगी, गौरव कुमार, अजित कुमार, रोहित कुमार, दीपक साहा समेत कई भक्तगण शामिल हैं। तो बालगोपाल संघ ठाकुरटोली में पंडित विनय पाठक, शिव शर्मा, सोनू सिंह, मोनू सिंह, विशाल वर्मा, अदित यादव, आशीष ठाकुर द्वारा सहयोग किया जा रहा है।