कांग्रेस की बैठक वन विश्रामागार में आज
By Edited By: Published: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 30 Aug 2014 01:28 AM (IST)
सिमडेगा : जिला कांग्रेस समिति की बैठक 30 अगस्त को अब जिला कार्यालय में नहीं, बल्कि वन विश्रामागार में आयोजित की जाएगी। समय 10 बजे ही निर्धारित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रवक्ता समी आलम ने कहा कि जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह रोहिल्ला दुर्घटना में घायल हो गए थे। जो फिलहाल अस्वस्थ हैं। इसी कारण बैठक स्थल में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि जिलाध्यक्ष के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। कार्यकर्ता चिंता नहीं करेंगे। उन्होंने पार्टी के सभी पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें