Move to Jagran APP

कांग्रेस की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी : सुखदेव

By Edited By: Published: Sun, 27 Jul 2014 12:50 AM (IST)Updated: Sun, 27 Jul 2014 12:50 AM (IST)

सिमडेगा : मुख्यालय स्थित नगर भवन में शनिवार को कांग्रेस के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि संगठन से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि वे कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य की सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

loksabha election banner

उन्होंने बिना नाम लिए पूर्व विधायक नियेल तिर्की के पार्टी छोड़ने पर कहा कि वैसे व्यक्ति की कांग्रेस को जरूरत नहीं है जो बुरे वक्त में पार्टी का साथ छोड़ दे। साथ ही उन्होंने जिले की नवगठित कांग्रेस इकाई की पीठ थपथपाते हुए कहा कि गत चुनाव में सिमडेगा में कांग्रेस को 76 हजार मतों का मिलना इस बात का प्रमाण है कि आज भी कांग्रेस की जड़ें जिला में मजबूत हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मदारी की संज्ञा दी। कहा कि वे झूठ बोलकर जनता के बीच अच्छे दिन आने की ताबीज बेच गए हैं। जनता ठगी महसूस कर रही है। वहीं उत्तराखंड उप चुनाव में सभी तीन सीटों पर जीत को भाजपा से लोगों का जल्द मोहभंग होना बताया। उन््होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कांग्रेस की योजनाओं को बताए तथा बूथस्तर पर कमेटी का निर्माण करे।

बाहरी व्यक्ति को शिक्षक की नौकरी नहीं दी जायेगी : गीताश्री

सिमडेगा : झारखंड सरकार की मानव संसाधन मंत्री गीताश्री उरांव ने कहा कि पूर्व की शिक्षक नियुक्ति नियमावली में भी व्यापक गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि उनके रहते किसी भी बाहरी व्यक्ति को शिक्षक की नौकरी नहीं दी जायेगी। जल्द ही उत्क्रमित उच्च विद्यालय में बारह हजार शिक्षकों की नियुक्ति हेतु बहाली निकाली जायेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को जाति व धर्म के आधार पर बांटना चाहती है। झारखंड में पिछले 13 वर्षो में अधिकांश समय पर भाजपा ने शासन किया। लेकिन उनके द्वारा कभी बैकलॉग रिक्तियां भरने का प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि नौ हजार इंस्ट्रक्टर उच्च विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान के तहत निविदा पर बहाल किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि ये इंस्ट्रक्टर के पद पिछले काफी समय से रिक्त पड़े है व पूर्व के शिक्षा निदेशक के टाल मटोल के कारण बहाली नहीं हो सकी है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो समेत कई पूर्व मंत्रियों पर अवैध तरीके से अरबों रुपये लूट के जमा करने का आरोप लगाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.