नपं अध्यक्ष ने किया डैम का निरीक्षण
By Edited By: Published: Wed, 23 Apr 2014 10:23 PM (IST)Updated: Wed, 23 Apr 2014 10:23 PM (IST)
सिमडेगा : नगर पंचायत क्षेत्र में पानी की किल्लत को देखते हुए बुधवार को नगर पंचायत की अध्यक्ष फूलसुंदरी देवी ने शहर से लगभग पांच किलोमीटर की दूरी पर स्थित केलाघाघ डैम में स्तर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी सप्लाई केंद्र का भी निरीक्षण किया। डैम का जलस्तर नीचे चले जाने पर चिंता जताते हुए अध्यक्ष ने कहा कि इस बार वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने से पेयजल की समस्या गंभीर हो जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को समय रहते ही इस समस्या का निदान करने के लिए उपाय करना चाहिए। वहीं उन्होंने आने वाले समय में शंखनदी से पानी सप्लाई की योजना बनाने के बारे में चर्चा करने की बात कही। विदित हो कि वर्तमान के केलाघाघ डैम शहरी जलापूर्ति का प्रमुख केंद्र है। जहां से प्रतिदिन सुबह एवं शाम में शहरवासियों को पानी की आपूर्ति की जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें