फिर पहुंचे गजराज, लोग दहशत में
By Edited By: Published: Mon, 07 Apr 2014 09:05 PM (IST)Updated: Mon, 07 Apr 2014 09:05 PM (IST)
ठेठईटांगर : जोराम पंचायत में एक बार फिर गजराज के आगमन से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। रविवार सुबह दो जंगली हाथियों को ग्रामीणों ने रानीबंध की ओर से खुरेरबहार होते हुए पतराटोली की ओर जाते देखा गया था। ग्रामीणों ने बताया किया हाथी रविवार की शाम में ही पतराटोली से फिर जामपानी की ओर लौट गए थे। इधर ,जामपानी के आस-पास कई हाथियों के पैरों के नई निशान मिले हैं, लेकिन उनकी संख्या का अंदाजा नहीं लग पाया है। वहीं पास जंगल में हाथियों के होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि जनवरी के अंत में जोराम पंचायत में लगभग 12 दिनों तक हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया था। इसमें खुरेरबहार और पतराटोली गांव के दर्जनों घर को ध्वस्त कर अनाजों को बर्बाद कर दिया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें