पंडालों के पट खुले, भक्तों ने किए मा के दर्शन
By Edited By: Published: Sun, 06 Apr 2014 08:03 PM (IST)Updated: Sun, 06 Apr 2014 08:03 PM (IST)
सिमडेगा : चैत्र मास के शुक्ल पक्ष सप्तमी तिथि को पूजा-अर्चना के बाद मां के प्रतिमा दर्शन के लिए पंडालों के पट खोले गए। शहर के ठाकुरटोली व सलडेगा में बने मां दुर्गा पूजा पंडाल में पट खुलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा के दर्शन कर अपने व स्वजनों के लिए मां से आशीर्वाद मांगा। आचार्यो ने सुबह ठाकुरटोली व देवी गुड़ी मंदिर सलडेगा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां दुर्गा के प्रतिमा का प्राण- प्रतिष्ठा कराई। इसके पहले महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। वहीं ठाकुरटोली में पंडित दिलेश्वर होता व देवी गुड़ी में रामकुमार पाठक ने पूजा कराई। रात में मां के दर्शन के लिए भक्तों की काफी भीड़ उमड़ी। चैती दुर्गा पूजा सलडेगा में महानवमी की रात बाहर से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुती की। ि
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें