12 किलो गांजा के साथ दो धराए
By Edited By: Published: Sat, 05 Apr 2014 09:00 PM (IST)Updated: Sat, 05 Apr 2014 09:00 PM (IST)
सिमडेगा : लोकसभा चुनाव के तहत चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान शुक्रवार को रांची से सिमडेगा चलने वाली सानिया बस से पुलिस ने 12 पॉकेट गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को प्रेस वार्ता में एसडीपीओ रामधन उरांव ने बताया कि गिरफ्तार उपेंद्र कुमार गुप्ता और रामबचन सिंह बिहार के भभुआ जिला अंर्तगत कुदरा लालपुर के रहने वाले हैं। वे उड़ीसा से गांजा लेकर बस के माध्यम से सिमडेगा पहुंचे और फिर नन स्टॉप बस सानिया से रांची जा रहे थे। इस दौरान समाहरणालय के पास वाहन जांच अभियान के दौरान बैग से गांजा बरामद किया। तस्कर गांजा लेकर सासाराम जा रहे थे। मालूम हो कि पिछले कुछ महीनों में पुलिस बड़ी मात्रा में अवैध गांजा जब्त कर चुकी है। बावजूद तस्करों की गतिविधि पर विराम नहीं लग पा रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें