योगा के लिए आज बिरसा मुंडा स्टेडियम में जुटेंगे लोग
सरायकेला : सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 21 जून सुबह छह बजे शहर के लोग योगा के
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)
सरायकेला : सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 21 जून सुबह छह बजे शहर के लोग योगा के लिए जुटेंगे। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।
सीएस डॉ. एपी सिन्हा ने बताया कि तृतीय अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस का मुख्य समारोह बिरसा मुंडा स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा। यह 7.30 बजे तक चलेगा। इसमें उपायुक्त समेत सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंगलवार को स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में पूर्व योगाभ्यास किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें