गांव को नगर पंचायत में मिलाया तो होगा उग्र आंदोलन : मुखिया
जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के पांड्रा में ग्राम प्रधान नारायण महतो की अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, सरायकेला: सरायकेला प्रखंड के पांड्रा में ग्राम प्रधान नारायण महतो की अध्यक्षता में ग्राम सभा हुई। इसमें ग्रामीणों ने एकस्वर से कहा कि मास्टर प्लान वापस नहीं लिया गया तो जोरदार आंदोलन होगा। इसमें मुखिया वीरेंद्र केराई, वार्ड सदस्य तपन महतो एवं रतन ¨सह सरदार मौजूद थे।
इस मौके पर मुखिया केराई ने कहा कि नगर पंचायत की अध्यक्षा पहले नगर पंचायत की समस्याओं का समाधान करें इसके बाद मास्टर प्लान बनाएं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को दस वार्ड के छोटे नगर का विकास करने की क्षमता नहीं है तो यह गांवों का क्या विकास करेगी। मुखिया ने कहा कि नगर पंचायत की अध्यक्षा गांव की संस्कृति, सरना स्थल, कला, गरीबी एवं ग्रामीणों की खुशियों के साथ खिलवाड़ करना चाहती है। इसे किसी हालत में नहीं करने दिया जाएगा। नगर पंचायत का जो मास्टर प्लान तैयार हुआ है, उसे हर हाल में वापस लेना होगा, नहीं तो जोरदार आंदोलन होगा।
गांव के पुजारी गणेश सरदार ने कहा कि हमलोग गांव में ही ठीक हैं। हमें नगर पंचायत नहीं चाहिए। समाजसेवी सोमवारी सरदार ने कहा कि गांव को नगर पंचायत में मिलाया गया तो उग्र आंदोलन होगा। दुली महतो ने कहा कि वे जहां हैं वहीं खुश हैं। किसी भी हालत में गांव को नगर पंचायत में नहीं मिलाने देंगे। ग्राम प्रधान नारायण महतो ने कहा कि ग्राम पंचायत हमारा स्वराज अधिकार है। वार्ड सदस्य तपन कुमार महतो व रतन ¨सह सरदार ने भी मास्टर प्लान का विरोध करते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर पंचायत गांव को नगर पंचायम में मिलाने नहीं देंगे। इस मौके राम प्रसाद महतो, रामपदो महतो, लीलावती महतो, राधिका सरदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।