एसडीओ संदीप दुबे बने सरायकेला मंडल काराधीक्षक
सरायकेला : सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप दुबे सरायकेला मंडल कारा के काराधीक्ष
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)Updated: Wed, 21 Jun 2017 02:46 AM (IST)
सरायकेला : सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप दुबे सरायकेला मंडल कारा के काराधीक्षक का पदभार संभाल लिया। निवर्तमान काराधीक्षक अनूप किशोर शरण ने उन्हें पदभार सौंपा। कई साल से सरायकेला मंडल कारा प्रभारी पदाधिकारियों पर चल रहा था। यहां अब तक कई प्रभारी काराधीक्षक प्रतिनियुक्त किए गए पर विभागीय काराधीक्षक की नियुक्ति नहीं हुई। कई माह से अनूप किशोर शरण मंडल कारा में काराधीक्षक के प्रभार में थे। उपायुक्त छवि रंजन ने अनुमंडल पदाधिकारी संदीप दुबे को काराधीक्षक का प्रभारी बनाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें